Skip to main content

चीन पर बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- पड़ोसी ने विस्तारवाद को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार सातवीं बार देश को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन कोरोना वायरस महामारी, चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध और आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों के बीच होगा।

चीन पर बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- पड़ोसी ने विस्तारवाद को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया
चीन पर बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- पड़ोसी ने विस्तारवाद को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया



15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। शुक्रवार को उन्होंने कहा- 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रह रहे भारत के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! इस अवसर पर हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज स्वाधीन देश के निवासी हैं।

बकौल कोविंद, “इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों में हमेशा की तरह धूम-धाम नहीं होगी। इसका कारण स्पष्ट है। पूरी दुनिया एक ऐसे घातक वायरस से जूझ रही है जिसने जन-जीवन को भारी क्षति पहुंचाई है और हर प्रकार की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न की है।”

उनके मुताबिक, “राष्ट्र उन सभी डॉक्टरों, नर्सों तथा अन्य स्वास्थ्य-कर्मियों का ऋणी है जो कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे हैं ये हमारे राष्ट्र के आदर्श सेवा-योद्धा हैं। इन कोरोना-योद्धाओं की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है।”

बकौल राष्ट्रपति, “आज जब विश्व समुदाय के समक्ष आई सबसे बड़ी चुनौती से एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, तब हमारे पड़ोसी ने अपनी विस्तारवादी गतिविधियों को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया। पूरा देश गलवान घाटी के बलिदानियों को नमन करता है।”

उन्होंने कहा- हमारे पास विश्व-समुदाय को देने के लिए बहुत कुछ है, विशेषकर बौद्धिक, आध्यात्मिक और विश्व-शांति के क्षेत्र में। मैं प्रार्थना करता हूं कि समस्त विश्व का कल्याण हो। सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित् दु:खभाग् भवेत्॥

Comments

Popular posts from this blog

Corona Warriors honoured in different parts of India on Independence Day

In Haryana, Jharkhand, Gujarat and other parts of the country, the Corona Warriors were honored by governments and corporations alike. In his Independence Day speech, PM Modi hailed the frontline workers who are delivering during the COVID-19 pandemic. कोरोना महामारी के इस दौर में पठन-पाठन अवरुद्ध ना हो, इसके लिए अप्रैल 2020 से ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था डीजी- साथ कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही है। इस व्यवस्था से राज्य के करीब 14 लाख विद्यार्थियों लाभान्वित हो रहे हैं। झारखण्ड के 5000 हजार विद्यालयों को शिक्षक छात्र अनुपात, प्रशिक्षक सहित खेल का मैदान, पुस्तकालय आदि सभी सुविधाओं से युक्त करते हुए सोबरन मांझी आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। श्रमिक साथियों को सुरक्षित एवं सतत रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिजनों के कल्याण के लिए शहीद निर्मल महतो श्रमिक महासंघ नामक एक नई संस्था के गठन करने का निर्णय लिया गया है। झारखण्ड के किसानों के आर्थिक स्वावलंबन को एक और सशक्त स्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश...

Horoscope Today August 15, 2020: നിങ്ങളുടെ ഇന്നത്തെ ദിവസം, രാശിഫലം

സൂര്യനും ആവേശകരമായ യുറാനസും തമ്മിലുള്ള അതിരുകളില്ലാത്ത ബന്ധം പുതിയ പ്രതീക്ഷകളും പുതിയ സാധ്യതകളും ഉയർത്തുന്നു. പ്രത്യേകിച്ചും, നിരവധി ആളുകൾ ഒരു ആദർശപരമായ മാനസികാവസ്ഥയിലായിരിക്കും. അവരുടെ വിശ്വാസങ്ങൾക്കായി പോരാടാൻ തയ്യാറാകും. ഇത് ഒരു നല്ല കാര്യമാണ് പക്ഷേ നാമെല്ലാവരും പരസ്‌പരം നിലപാടുകളെ ബഹുമാനിക്കുന്നുവെങ്കിൽ മാത്രം.\ മേടം രാശി  (മാര്‍ച്ച് 21- ഏപ്രില്‍ 20) കുറച്ച് വേദന സഹിക്കാതെ നിങ്ങൾക്ക് എളുപ്പത്തിൽ ഒന്നും നേടാൻ കഴിയില്ലെന്ന് ചില ആളുകൾ പറയുന്നു! എന്നിരുന്നാലും, എല്ലാം പറയുകയും ചെയ്തു കഴിയുകയും ചെയ്യുമ്പോൾ സ്വയം ആസ്വദിക്കുന്നതിൽ നിന്ന് നിങ്ങളെ തടയാൻ ആർക്കും സാധിക്കില്ല. വാസ്തവത്തിൽ, വിട്ടുവീഴ്ചയില്ലാത്ത നാല് ഗ്രഹങ്ങൾ നിങ്ങളുടെ ഗ്രഹനിലയുടെ പ്രദേശങ്ങളുമായി അണിനിരക്കുന്നു, ഇത് സൃഷ്ടിപരമായ ആവിഷ്‌കാരത്തെയും സ്വയം ആഹ്ലാദത്തെയും സൂചിപ്പിക്കുന്നു. അതിനായി ശ്രമിക്കൂ, ഇടവം രാശി  (ഏപ്രില്‍ 21- മെയ് 21) പൊതുവായ ഗ്രഹ പ്രവണതകൾ നിങ്ങളുടെ ഭാഗത്താണെന്നത് ശരിയാണെങ്കിലും, സൂക്ഷിച്ചും കണ്ടും പ്രതികരിക്കേണ്ട സമയമാണിതെന്ന് എനിക്ക് തോന്നുന്നു. ജ്യോതിഷികൾ പലപ്പോഴും അവകാശപ്പെടുന്നുണ്ടെങ്ക...